Breaking News: बरियातू में अचानक भड़की आग से मची हड़कंप
Breaking News: बरियातू में अचानक भड़की आग से मची हड़कंप

Breaking News: बरियातू में अचानक भड़की आग से मची हड़कंप

Share on FacebookShare on Twitter Related Post SIM Binding का नया नियम अब अप्रैल के जगह इस तारिख से बदल जाएगा WhatsApp चलाने का तरीका April 3, 2026 Breaking News: शीर्ष माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ ‘किशन दा’ का रिम्स में निधन April 3, 2026 Titos Resturant फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, जिगाना पिस्टल बरामद, पूरी प्लानिंग का हुआ पर्दाफाश April 3, 2026 Jharkhand News: धनबाद के मेमको मोड़ पर लक्ष्मी मार्बल दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख April 3, 2026

Breaking News: राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र के बड़गांई में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब फायरिंग रेंज के पास के पहाड़ से अचानक काले धुएं का गुबार उठता हुआ दिखा। धुएं का गुबार इतना बड़ा था कि लोगों में भागदौड़ से मच गई। डर के मारे कई लोग अपने घरों से बाहर निकल गये।

Breaking News: आसपास के इलाके में मची अफरातफरी

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो फायरिंग रेंज के भीतर रखे टायरों में अचानक आग लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। हालांकि यह आग लगी या फिर लगाई गई इसका पता नहीं चल पाया है। इसको लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Breaking News: टायर में लगे आग के गुबारे से पूरा इलाका धुंआ-धुंआ

सेना या प्रशासन की ओर से भी फिलहाल कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया गया है। आग लगते ही पूरा इलाका धुंआ-धुंआ हो गया। टायर में लगे आग ने देखते ही देखते काले धुंए का बड़ा गुबार छोड़ते हुए विकराल रुप ले लिया। जिसके बाद आस-पास के लोगों में अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने तक अगिनिशामन विभाग की गाड़ी फिलहाल नहीं पहुंच पाई है।

📎📎📎📎📎📎📎📎📎📎